10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टाइमटेबल 2023 को वीरवार, 29 दिसंबर 2022 को जारी किया गया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड से सम्बन्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे स्टूडेंट्स अपनी सम्बन्धित कक्षा के लिए सीबीएसई टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 के मुताबिक सेकेंड्री (कक्षा 10) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक चलेंगी। सबसे पहले दिन पेंटिंग, राइ, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई के पेपर आयोजित किए जाएंगे और सबसे आखिर में 21 मार्च को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक का पेपर होगा।